
कानपुर: पद्मविभूषण और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित CSJMU के पूर्व कुलपति डॉ सर्वज्ञ सिंह कटियार का सोमवार देर रात उपचार के दौरान रीजेंसी अस्पताल में निधन हो गया। एक साल पहले उनकी पत्नी की मौत हुई थी तब से वह मानसिक रूप से परेशान थे। 18 सितम्बर को उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
मूलरूप से फतेहगढ़ के रहने वाले डा एसएस कटियार का घर आर्य नगर में मॉडर्न बेकरी के पास है। वह कानपुर विवि में 1994 से लेकर 2007 तक तीन बार कुलपति रहे। वर्ष 2003 में उन्हें पद्मश्री और वर्ष 2009 में पदम् विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें विज्ञानं के क्षेत्र का प्रतिष्ठित पुरस्कार विज्ञानं गौरव भी प्रदान किया गया था।
उनके भतीजे रितेश ने बताया कि डा कटियार की कोई संतान नहीं है। उनकी पत्नी इवा मैसी का पिछले साल जनवरी में बीमारी के चलते निधन हो गया था। तब से वह डिप्रेशन में थे। 18 सितम्बर को उन्हें लूज मोशन व पेट की बीमारी के कारण रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आईसीयू में इलाज चल रहा था। सोमवार रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और निधन हो गया।
पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में थे डॉ. कटियार
मूलरूप से फतेहगढ़ के रहने वाले डॉ. एसएस कटियार कानपुर के आर्य नगर में बने मकान में रहते थे। वर्ष 1994 से लेकर 2007 तक वह छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में तीन बार कुलपति रहे। भतीजे रितेश ने बताया कि डॉ. कटियार के संतान नहीं है। उनकी पत्नी इवा मैसी का पिछले साल जनवरी माह में बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद वह भी डिप्रेशन (मानसिक अवसाद) में आने के कारण काफी बीमार रहने लगे थे। 18 सितंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगडऩे पर रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां आईसीयू में इलाज चल रहा था, सोमवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
डायरी में मिला सुसाइड नोट
डॉ. कटियार के साले के बेटे ज्योतिन मैसी ने उनकी मौत पर संदेह जताया है। कहा कि डॉ. कटियार को लूज मोशन व पेट की बीमारी की शिकायत रहती थी। इसलिए पहले परिजन इसी बीमारी से तबीयत बिगडऩा समझते रहे। ज्योतिन ने बताया कि 18 सितंबर को जब डॉ. कटियार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उनके जहर खाने का संदेह जताया है। इसपर जब उन्होंने आर्यनगर स्थित घर में जाकर छानबीन की तो कमरे के अंदर एक छोटी सी शीशी पड़ी मिली थी, जो अस्पताल लाकर डॉक्टर को दे दी थी। वहीं उनकी एक डायरी में अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला था। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने लगा था लेकिन सोमवार रात उनकी मौत होने की जानकारी मिली। स्वरूप नगर सीओ अभय नरायन राय ने कहा कि परिजनों अभी कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले की छानबीन के बाद ही कुछ कहा सकता है।
ये थी डॉ. कटियार की शख्सियत
भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सर्वज्ञ सिंह कटियार ने एंजाइमोलॉजी (पाचक रस विज्ञान) में विशेषज्ञता प्राप्त की थी। वह लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के संस्थापक निदेशक थे। कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय परिसर का कायाकल्प हुआ और कई विभागों का विस्तार व अलग भवनों का निर्माण हुआ। वह भारतीय विश्वविद्यालयों के एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। चंद्र शेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के भी अध्यक्ष रह चुके थे। भारत सरकार ने वर्ष 2003 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। इसके बाद वर्ष 2009 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया था। उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में विज्ञान गौरव भी प्रदान किया गया था।